मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले नेपाल के विभिन्न दलों के आधा दर्जन नेता ,जनकपुर धाम और अयोध्या के पर्यटन विकास पर हुई चर्चा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

लखनऊ महराजगंज! उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध देवीपाटन मंदिर में नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश सिंह, लुंबिनी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली बहादुर चौधरी, लुंबिनी प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक चंद्रकेश उर्फ सी.के. गुप्ता तथा नेपाल के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की।

इस दौरान नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। नेताओं ने विशेष रूप से नेपाल के जनकपुरधाम और अयोध्या के पर्यटन विकास को लेकर मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श किया।

उन्होंने दोनों धार्मिक स्थलों के पर्यटन को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर अपने विचार रखे। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के अंत में नेपाल के नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनके प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

यह मुलाकात भारत-नेपाल के सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!