भैरहवा में धूमधाम से मनाया गया हरितालिका तीज, दर खाने कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

भैरहवा।

आस्था, संस्कार और आनंद का संगम माने जाने वाला महिलाओं का महान पर्व हरितालिका तीज बुधवार को जिलेभर में हर्षोल्लास और आध्यात्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ कैप्टन गौरव बोहरा के निवास पर विशेष दर खाने कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की बड़ी संख्या में माताएं और बहनें शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय युवाओं ने किया, जबकि मार्गदर्शन उनकी धर्मपत्नी वर्षा बोहरा ने किया।

नृत्य, गीत और संगीत से पूरा वातावरण तीजमय हो उठा और गौरव बोहरा निवास गुंजायमान हो गया।

आयोजकों ने सभी आगंतुकों और सहभागी बहनों का आभार जताते हुए कहा कि इस पावन पर्व ने शिव–पार्वती के अटूट प्रेम और समर्पण का संदेश समाज तक पहुँचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!