विशेष रिपोर्ट
मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा (सिद्धार्थनगर), 21 फागुन: नेपाल के रूपन्देही जिले में गुरुवार को हुए प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव में भारी मतदान दर्ज किया गया है। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 65.86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार बस्नेत ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। फिलहाल मतदान केंद्रों से मतपेटियों को एकत्र कर सुरक्षित रूप से सील करने का कार्य जारी है।
क्षेत्रवार मतदान का विवरण
रूपन्देही क्षेत्र नं. 1: कुल 97,211 वोट पड़े
पुरुष: 44,916
महिला: 52,294
रूपन्देही क्षेत्र नं. 2: कुल 86,715 वोट पड़े
पुरुष: 39,578
महिला: 47,135
रूपन्देही क्षेत्र नं. 3: कुल 97,387 वोट पड़े
पुरुष: 47,488
महिला: 49,899
रूपन्देही क्षेत्र नं. 4: कुल 86,812 वोट पड़े
पुरुष: 39,094
महिला: 47,718
रूपन्देही क्षेत्र नं. 5: कुल 84,838 वोट पड़े
पुरुष: 39,767
महिला: 45,071
कुल मतदान
पूरे जिले में कुल 4,42,963 मतदाताओं ने मतदान किया।
पुरुष मतदाता: 2,10,863
महिला मतदाता: 2,32,117
निर्वाचन आयोग के अनुसार रूपन्देही जिले में कुल 6,72,523 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें
महिला: 3,26,311
पुरुष: 3,46,203
अन्य: 9 मतदाता शामिल हैं।
कब शुरू होगी मतगणना
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतपेटियां पूरी तरह संकलित होने के बाद सर्वदलीय सहमति से आज रात या शुक्रवार सुबह से मतगणना शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
अब सभी की नजर रूपन्देही के चुनावी नतीजों पर टिकी हुई है, जो क्षेत्र की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।,