मनोज कुमार त्रिपाठी / कृष्ण कांत त्रिपाठी
गोरखपुर। प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति की नई पटकथा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में कुल ₹408 करोड़ की 114 निवेश परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर पूर्वी यूपी के विकास को नई गति दी।

इसी दौरान सीएम योगी ने ट्रेड शो एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया, जिसमें प्रदेश एवं देशभर के उद्योगों ने अपनी नवीन तकनीक और उत्पादों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में निवेशकों को प्रोत्साहन देते हुए मुख्यमंत्री ने ₹6,139 करोड़ के संभावित निवेश वाली 115 औद्योगिक इकाइयों को भूखंड आवंटन-पत्र भी प्रदान किए। इससे क्षेत्र में हज़ारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
गोरखपुर के सांसद एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गोरखपुरवासियों, उद्यमियों और निवेशकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर आज विकास और औद्योगिक प्रगति के नए स्वर्णिम अध्याय में प्रवेश कर चुका है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश अब निवेश का नया केंद्र बन रहा है और गीडा क्षेत्र पूरे प्रदेश की औद्योगिक आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाला साबित होगा।
समापन में उन्होंने गीडा परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह विकास यात्रा आने वाले समय में और भी तेज़ गति से आगे बढ़ेगी।






