एसपी महराजगंज ने दी होली की शुभकामनाएं, आपसी भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
दिलीप त्रिपाठी
महराजगंज: होली के पावन अवसर पर महराजगंज पुलिस लाइन में उत्साह और उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण (CO) तथा पुलिस लाइन के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर होली खेली और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली। पूरे परिसर में आपसी भाईचारे, सौहार्द और खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।