महराजगंज में भीषण सड़क हादसा बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र स्थित चमनगंज पुल पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार बाइक और एक इलेक्ट्रिक टेंपो (ई-रिक्शा) की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायलों की पहचान राहुल (पुत्र रामशरण), 14 वर्ष, विशाल (पुत्र बृजेश), 16 वर्ष, चंदन (पुत्र राजकुमार), 16 वर्ष, दूसरी ओर, इलेक्ट्रिक टेंपो चालक भुटेली (पुत्र जगमन), 55 वर्ष, गेढ़हवा के निवासी थे और ढेसो की तरफ से आ रहे थे।

 

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोटरसाइकिल की गति काफी अधिक थी, जिसके चलते चमनगंज पुल के संकरे हिस्से पर दोनों वाहनों की नियंत्रण खोने के बाद जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों किशोर और टेंपो चालक भुटेली गंभीर रूप से चोटिल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए मदद की और एंबुलेंस को सूचित किया। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया।

 

 

 

 

हालांकि, घायलों चारों लोगों की चोटें काफी गहरी थीं और उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद, निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल, महाराजगंज के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दे दी है और आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!