बीते घटना की पुनः पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सुरक्षा के सारे प्रबध मौजूद – विकास लामा आपरेशन मैनेजर एक्वा वाटर पार्क
मनोज कुमार त्रिपाठी
रूपंदेही नेपाल!
भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए नेपाल के रूपंदेही जिले के सिद्धार्थनगर नगरपालिका अंतर्गत बेलहिया स्थित डांडा नदी के किनारे बने एक्वा वाटर पार्क में इन दिनों सैलानियों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

पिछले दिनों इसी वाटर पार्क में स्विमिंग के दौरान नौतनवां के एक युवक साहिल अंसारी की डूबने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद दो दिन के लिए पार्क को बंद कर दिया गया था। हालांकि इस घटना में मृत साहिल अंसारी के परिजनों को एसपी रूपंदेही प्रदीप बहादुर क्षेत्री की पहल पर एक्वा वाटर पार्क के संचालकों की तरफ से 06 लाख रूपए (नेपाली करेंसी) भुगतान कर दिया गया।

इस संबंध में एक्वा वाटर पार्क के आपरेशन मैनेजर विकास लामा ने बताया कि दो दिनों तक वाटर पार्क बंद था। पुनः इसका संचालन शुरू कर दिया गया है। ऐसे में सैलानियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। हमारी संस्था ने पुनः इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सैलानियों के लिए पहले से ज्यादा सुरक्षा के उपाय के लिए तैयारी कर ली है।



