पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करूंगा – प्रज्जवल बोहरा 

राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के युवा नेता प्रज्जवल बोहरा का तूफानी दौरा शुरू 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा नेपाल! राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के युवा नेता प्रज्जवल बोहरा ने रूपंदेही जिले के क्षेत्र नंबर तीन के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अपने पिता दीपक बोहरा के निधन के बाद रविवार को क्षेत्र का तूफानी दौरा शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे अपने स्वर्गीय पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करना है। 

YouTube player

बता दें कि दीपक बोहरा वर्तमान में रूपंदेही जिले के क्षेत्र नंबर तीन से राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के सांसद थे। बीते दिनों लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। दीपक बोहरा नेपाल के छः बार सांसद और नौ बार केंद्र में मंत्री रहे। वह नेपाल सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते थे। उनके भारत से भी करीबी संबंध थे। वे अपने पीछे अपनी दोनों पत्नी क्रमशः श्रीमती मंजू बोहरा और श्रीमती उन्नति बोहरा 

व दो पुत्र गौरव बोहरा और प्रज्जवल बोहरा को छोड़ गए हैं। गौरव बोहरा श्रीमती मंजू बोहरा के पुत्र हैं और वर्तमान में कैप्टन (पायलट) हैं। वहीं प्रज्जवल बोहरा श्रीमती उन्नति बोहरा के पुत्र हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के युवा नेता हैं। दीपक बोहरा का नेपाल की राजनीति में पंचायत काल से लेकर अभी तक एक बड़ा नाम है। उन्होंने धर्म,जाति और सम्प्रदाय से उठकर लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया है। 

बताया जा रहा है कि दीपक बोहरा के निधन के बाद उनका सीट रिक्त हो गया है जिस पर शीघ्र ही उपचुनाव होना है। ऐसे में पूरा परिवार एकजुट होकर क्षेत्र का तूफानी दौरा कर लोगों से रूबरू होने का कार्य करने में लगे हुए हैं।

प्रज्जवल बोहरा रविवार को रूपंदेही जिले के क्षेत्र नंबर तीन में बुटवल के वार्ड नंबर 18 और 19 का तूफानी दौरा कर लोगों से मिले और उनका कुशल क्षेम जाना।

वह वार्ड नंबर 19 के अध्यक्ष चंद्र सिंह थापा, उपाध्यक्ष सियारी गांव पालिका माया रोक्का, कुशल थापा, मनीराम यादव,मात्रिका यादव, जयलाल भंडारी, ध्रुव जी,दीपू शाही,दीपू प्रताप राना, जंग बहादुर से भी मिले। और उनका आशीर्वाद लिया। वे वार्ड नंबर 18 चुनाव प्रचार कार्यालय पर भी गये और वहां उपस्थित लोगों को आशिर्वाद लिया। दौरे के दौरान वार्ड नंबर 19 के अध्यक्ष ने उनके समक्ष सड़क बनवाने की बात कही जिसे दीपक बोहरा ने बनवाने का आश्वासन दिया था। प्रज्जवल बोहरा ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे सड़क बनवाने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके अलावा कई समस्याओं का फोन द्वारा तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!