मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल! सिद्धार्थ होटल संघ, नेपाल (सान) ने आगामी 2082 भादों 16 गते भैरहवा में साधारण सभा के साथ सत्कार दिवस मनाने का निर्णय लिया है। संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश श्रेष्ठ (सी पी श्रेष्ठ) ने रविवार को हुई बैठक में यह घोषणा की
बैठक में सरकार से होटल के मेहमानों के लिए विशेष योजनाओं के साथ काम करने की अपील की गई। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि मौजूदा पर्यटन नीति पर्यटन के अनुकूल नहीं है। इसलिए संघ ने पर्यटन नीति को पर्यटन-अनुकूल बनाने के लिए सचिवालय के साथ मिलकर काम करने की मांग की।
सिद्धार्थ होटल संघ नेपाल, होटल एसोसिएशन नेपाल की एक क्षेत्रीय संस्था के रूप में स्थापित है। इस संघ में स्टार होटलों से लेकर पर्यटक होटलों तक, 70 से अधिक होटल जुड़े हुए हैं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नेपाल पर्यटन बोर्ड के साथ साझेदारी में भैरहवा में होने वाले पर्यटन प्रबंधन कार्यक्रम में भाग लिया जाएगा। इसके अलावा, मायादेवी सुतकेरी मार्ग के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष योजनाओं के तहत कपिलवस्तु के तिलौराकोट से लुंबिनी तक स्थानीय लोगों की भागीदारी में एक पदयात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया।