महराजगंज में में रिजर्व बैंक और लीड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज!आज भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) एवं लीड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन महराजगंज में किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 24 स्वयं सहायता समूहों की 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

                     

                     

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कुंती देवी ने की, जबकि संचालन लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM) भूपेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, बचत, ऋण, डिजिटल लेनदेन, बीमा एवं सरकारी वित्तीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

                     

                     

कार्यक्रम को आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक (AGM) श्री जितेंद्र मोरे तथा नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (DDM) श्री कृष्ण कुमार ने संबोधित किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने, वित्तीय अनुशासन अपनाने एवं बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी महिलाओं ने वित्तीय जानकारी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!