महराजगंज ब्रेकिंग
दिलीप त्रिपाठी
होली से पहले अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार
6 कुंतल लहन नष्ट, एक धंधेबाज गिरफ्तार — जेल भेजा गया
होली के मद्देनज़र जनपद महराजगंज में प्रशासन ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने नौतनवां तहसील क्षेत्र के सेमरहवां और कजरी मुसहर इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध शराब माफियाओं की कमर तोड़ दी।
कार्रवाई के दौरान करीब 6 कुंतल लहन मौके पर ही नष्ट किया गया, जबकि अवैध शराब बनाने के उपकरणों और भट्ठियों को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया गया। टीम ने मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ड्रोन से निगरानी, जंगल और नदी किनारे बने थे अड्डे
सूत्रों के मुताबिक, अवैध शराब का धंधा जंगलों और नदी किनारों के सुनसान इलाकों में चल रहा था। प्रशासन ने अब इन क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी तेज कर दी है। अचानक हुई इस सर्जिकल स्ट्राइक से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
प्रशासन का सख्त संदेश
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
जनता की सुरक्षा और शांति के लिए प्रशासन का यह कदम निर्णायक माना जा रहा है।