महराजगंज में मृतका को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मायके पक्ष ने निकाली रैली

सोनौली कोतवाली का घेराव लोगों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मनोज कुमार त्रिपाठी

महराजगंज! सोनौली के घनश्याम नगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। मृतका कमला देवी (32) पत्नी रमेश अग्रहरि की मौत के बाद मामला गरमाता जा रहा है। बीते कुछ दिन पहले कमला देवी की अचानक मौत के बाद मायके पक्ष ने पति पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई थी। शनिवार को सोनौली में रैली निकालकर मृतका को न्याय दिलाने की मांग की गई।

 

YouTube player

 

घनश्याम नगर निवासी रमेश अग्रहरि ने लगभग 17 वर्ष पहले नेपाल निवासी कमला देवी (32) से लव मैरिज की थी। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 12 और 15 वर्ष बताई जा रही है। पति रमेश ने बताया था कि सुबह करीब 9.30 बजे कमला के पेट में तेज दर्द उठा। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पति के अनुसार उसने सबसे पहले मृतका के मायके वालों को ही सूचना दी।

 

 

 

लेकिन मृतका के पिता विनोद पांडेय ने बेटी की मौत को पूरी तरह संदिग्ध बताया था। उन्होंने सोनौली पुलिस से जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पति रमेश को जेल भेज दिया था। परिजनों ने शनिवार को कस्बे में रैली निकालकर पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने और आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इसी दौरान द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ के पत्रकार से जब सी.ओ नौतनवां, अंकुर गौतम से बातचीत हुई तब उन्होंने अपने बयान में बताया कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पैसे से संबंधित किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। जांच अभी जारी है और यदि जांच के दौरान पैसे या किसी अन्य अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाल सोनौली अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को जेल भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!