उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! महराजगंज के नौतनवां नगर में 26 वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान पूर्वक मनाया गया। नगर के छपवा तिराहे पर स्थित शहीद स्मारक पर भाजपा नेताओं, पूर्व सैनिकों और स्थानीय नागरिकों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा नेता किशोर मद्देशिया ने कहा, “कारगिल विजय दिवस मातृभूमि की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों के साहस और बलिदान की स्मृति का दिन है। यह हमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है।

भाजपा नेताओं में सांसद प्रतिनिधि बबलू सिंह और पूर्व सैनिक मनोज राणा ने संयुक्त रूप से कहा, “कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना की वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। हम उन अमर शहीदों को नमन करते हैं जिनके बलिदान से यह विजय संभव हुई।
कार्यक्रम में भाजपा नेता विशुन देव चौरसिया, हरिशंकर जायसवाल, उमेश जायसवाल, सुनील श्रीवास्तव, बृजेंद्र श्रीवास्तव, सुनील जायसवाल और बच्चू लाल चौरसिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

