जनता ने चुना तो संसद में बनूंगा उनकी आवाज – शशि पौड़ेल
मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल! नेपाल के रूपंदेही जिले के टिकुलीगढ़ निवासी गौ पालक शशि पौड़ेल ने कहा है कि जनता ने रूपंदेही जिले के क्षेत्र नं तीन के उपचुनाव में यदि उन्हें विजयी बनाया तो वह संसद में उनकी समस्या को मजबूती से रखेंगे और उसका समाधान कराने की कोशिश करेंगे।

श्री पौड़ेल शुक्रवार को द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज के डायरेक्टर मनोज कुमार त्रिपाठी से एक्सक्लूसिव बातचीत में उक्त बातें कही हैं।
उन्होंने कहा कि वह रूपंदेही जिले के क्षेत्र नं तीन से नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी एमाले के संभावित उम्मीदवार के रूप में जन सम्पर्क कर रहे हैं। जनता का उन्हें भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अन्य कई दावेदार भी हैं। जो उम्मीदवारी के लिए प्रयासरत हैं। पार्टी ने यदि उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे।
श्री पौड़ेल ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता भैरहवा स्थित गौतमबुद्ध अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट को संचालित कराने की है। जिससे पर्यटन व्यवसाय को गति मिले। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा,पानी, स्वास्थ्य का अभाव है। इसको लेकर भी हम सदन के पटल पर आवाज उठाएंगे। किसान और व्यापारी दोनों परेशान है किसानों को समय पर बीज और खाद तक नहीं मिल पा रहा है। आम जनता से संबंधित जो भी समस्याएं हैं सदन में जाने के बाद उन सभी समस्याओं के निदान का पूरा प्रयास करेंगे।




