नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के गजरही में आज कांग्रेस पार्टी ने आयोजित किया जिला स्तरीय संविधान बचाओ सम्मेलन 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज आज 27-5-25 को नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के गजरही चौराहे पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित हुआ, सम्मेलन की अध्यक्षता विजय सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष ने किया संचालन पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश लाल ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव और जोन के प्रभारी मध्य प्रदेश के कई बार के विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सत्यनारायण पटेल ने अपने संबोधन में कहा राहुल गांधी ने देश में संविधान बचाओ सम्मेलन करके देश के गरीबों, मजलूमों, दलित को मजबूत आवाज देकर अंबेडकर साहब के संविधान को बचाने हेतु संघर्ष का एक नया स्वरूप दिया है। आज आवश्यकता है कि देश में संविधान की हिफाजत के लिए कांग्रेस के लोग संकल्प लेकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें।

विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी ने कहा आज देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार फासीवाद का सहारा लेकर देश के संविधान के साथ और देश की स्मिता के साथ खिलवाड़ कर रही है। हमारी सेना ने देश की हिफाजत ही नहीं अपितु दुनिया में एक मिसाल काम किया लेकिन दबाव बस युद्ध रोककर सेना के मनोबल को कमजोर करने का काम किया मनोबल को भी गिरने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। हम सभी को मिलजुलकर संयुक्त संघर्ष करना होगा इसके लिए संगठन की मजबूती ही महत्वपूर्ण है 

जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और , इस भीषण धूप में दुनिया की आधी आबादी महिलाओं की भागीदारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने की अपील करते हुए सबको धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, केशव प्रसाद यादव कोऑर्डिनेटर गण नागपुर जिलाध्यक्ष, झिनकू चौधरी शरद कुमार सिंह, अरविंद पांडे राजू कुमार गुप्ता डॉक्टर रामनारायण चौरसिया ,जय नारायण पांडे, चंदन तिवारी ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य अनवर अली, विनोद सिंह, नूर आलम, जयंत्री प्रसाद मौर्य, कपिल देव शुक्ला, विधि नारायण वर्मा गंगाजल चौरसिया आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!