स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सोनौली बॉर्डर कड़ी चौकसी,एसएसबी और पुलिस का संयुक्त जांच अभियान

मनोज कुमार त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज ! स्वतंत्रता दिवस को लेकर एसएसबी 66 वीं वाहिनी और पुलिस ने संयुक्त रूप से बॉर्डर पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान टेंपो स्टैंड पर नेपाल जाने वाले यात्रियों की गहनता से जांच की गईं। वहीं नो मेंस लैंड पर नेपाल से आने वाले यात्रियों की 22 वीं वाहिनी एसएसबी जवानों के साथ जांच की।

सोनौली नगर के सार्वजनिक स्थल लावारिस खड़े वाहन, बस, टैक्सी स्टैंड पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ सघन जांच की। सोमवार की दोपहर कोतवाल अजीत प्रताप सिंह चौकी प्रभारी बृजभान यादव 66 वीं वाहिनी एसएसबी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा को लेकर संयुक्त रूप से सरहद पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टेंपो स्टैंड पर भारत से नेपाल आने जाने वाले लोगों की संघन जांच की गई।

परिचय पत्र देखने के बाद ही किसी को आने-जाने दिया जा रहा है। सोनौली कस्बे के प्रमुख मार्गों और पगडंडियों पर भ्रमण करते हुए कस्बे के तमाम सार्वजनिक स्थानों की जांच में रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, होटल की सघन जांच के साथ ही भारत से नेपाल आने-जाने वाले तमाम छोटे-बड़े वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!