माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई- सोमेंद्र मीना एसपी
मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज! बुधवार को एसपी सोमेंद्र मीना ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी व सैनिक सम्मेलन के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। आगामी मोहर्रम और श्रावण मास के पर्वों को देखते हुए पुलिस कप्तान ने सभी थानाध्यक्षों को दो टूक चेतावनी दी “कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।” गोष्ठी की शुरुआत सैनिक सम्मेलन से हुई, जहां प्रत्येक थाने से आए पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को स्पष्ट किया कि अधीनस्थों की समस्याओं को प्राथमिकता दें, ताकि फोर्स मनोबल ऊंचा रहे। एसपी ने अपराधों की गहराई से समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अपहृत बच्चों की बरामदगी और डोजियर सत्यापन जैसे बिंदुओं पर भी तीखी नजर डाली।
आईजीआरएस, सीएम डैशबोर्ड, ऑपरेशन दृष्टि/त्रिनेत्र, ऑपरेशन एंटी चीयर्स, मिशन मोड अभियोग सभी पर विशेष रिपोर्ट मांगी गई। उन्होंने निर्देश दिया कि एफआईआर दर्ज होते ही उसकी प्रति पीड़ित को तत्काल उपलब्ध कराई जाए, और गंभीर आईजीआई एस शिकायतों की जांच स्वयं थानाध्यक्ष करें। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर भी प्रभारी यातायात को निर्देश जारी किए गए।
गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, निरीक्षक, शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

