फिर शुरू होगी भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा

नेपाल से पहली बार 26 दिसंबर से शुरू होगी

14 माह बाद बस सेवा शुरू

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

वाराणसी! काशी से पशुपतिनाथ तक श्रद्धालुओं की सुविधा तथा भारत व नेपाल के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा को शुरू किया गया था।

 

 

एक बस भारत से और दूसरी नेपाल से चलनी शुरू हुई थी। वर्तमान समय में दोनों देशों से भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा बंद है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से अनुबंधित बस के परमिट का नवीकरण नहीं होने के चलते बंद हो गया।

यही समस्या नेपाल में भी आई। 14 माह बाद नेपाल से फिर भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू होने जा रही है। नेपाल से पहली बस 26 दिसंबर से शुरू होगी। इसके लिए एजेंसी नामित कर दी गई जो ऑनलाइन टिकट बुक करेगी। नेपाल से श्री मंजू श्री बस सेवा समिति बस संचालित करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!