नेपाल यात्रा के दौरान भारतीय नागरिक सावधानी बरतें – नेपाल स्थित भारतीय दूतावास

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! भारत ने जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। नेपाल में भारतीय दूतावास ने लोगों से यात्रा करते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया है, हालांकि कहा गया है कि स्थिति में सुधार हुआ है।

भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन नंबर और ईमेल सार्वजनिक कर दिए हैं तथा लोगों से कहा है कि यदि आवश्यक हो तो वे उनसे संपर्क करें।

भारत ने जेन-जी के विरोध प्रदर्शनों से उत्पन्न स्थिति का हवाला देते हुए अपने नागरिकों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है।

दूतावास द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है, “पिछले कुछ हफ्तों की तुलना में नेपाल में स्थिति में काफी सुधार हुआ है। सड़क परिवहन और उड़ानें नियमित रूप से चल रही हैं। हालांकि, नेपाल की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने और भारतीय दूतावास या स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करने की सलाह दी जाती है।

 

 

बताया जा रहा है कि आंदोलन के बाद नेपाल में पहले से शांति बनी हुई है, लेकिन अभी भी काठमांडू और पोखरा में कई सरकारी भवन आंदोलन के कारण जलाए गए हैं। वहां पर काम किसी तरह से वैकल्पिक व्यवस्था के कारण शुरू हुआ है। बेरोजगारी के कारण चोरी आदि की घटनाएं बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!