आधारशिला वृद्धाश्रम में वरिष्ठ अधिकारियों संग वृद्धजन संवाद संपन्न

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज, 21 जून 2025 !

फरेंदा महराजगंज! आधारशिला वृद्धाश्रम, गणेशपुर फरेंदा में दिनांक 21 जून को एक विशेष वृद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी महोदय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

YouTube player

 

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार शर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री कन्हैया यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रिद्धि पांडेय तथा पीडी महराजगंज श्री राम दरस चौधरी भी मौजूद रहे।

सभी अधिकारियों ने वृद्धजनों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, जरूरतों एवं अनुभवों को साझा किया। अधिकारियों ने वृद्धजनों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं और सहायता के विषय में जानकारी दी और आश्वस्त किया कि शासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को सम्मान देना, उन्हें सामाजिक जुड़ाव का अनुभव कराना तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीधे संवाद का अवसर उपलब्ध कराना था।

अंत में सभी ने वृद्धाश्रम के निवासियों के साथ मिलकर अपने विचार साझा किए और उनके स्वास्थ्य व खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम ने मानवता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!