नौतनवां के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान की आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच दो साल बाद भी ठंडे बस्ते में

आखिर कौन बचा रहा है इन्हें यह एक यक्ष प्रश्न है?

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! आय से अधिक संपत्ति के मामले में नौतनवां के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू की जांच दो सालों से ठंडे बस्ते में है आखिर इन्हें कौन बचा रहा है?

 

 

यूपी के महराजगंज जिले के आदर्श नगर पालिका नौतनवां के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान की आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त में दो साल पहले दर्ज शिकायत की जांच अभी भी ठंडे बस्ते में है। हालांकि उप लोकायुक्त ने नौतनवां तहसील प्रशासन को पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान द्वारा पिछले 15 सालों में खरीद व बिक्री की गई जमीन और बेनामी संपत्ति का ब्योरा मांगा है। लोकायुक्त का पत्र प्राप्त होने के बाद से ही तहसील प्रशासन ने चेयरमैन गुड्डू खान द्वारा क्रय-क्रय किए गए भूमि का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया था।

तहसील प्रशासन उप लोकायुक्त के निर्देश के बाद क्रय-क्रय भूमि के अलावा बेनामी संपत्तियों पर भी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया था। पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान पिछले 15 वर्षों में दो बार नौतनवां नगर पालिका
चेयरमैन रहे तो एक बार उनकी पत्नी नायला खान चेयरमैन रही हैं। नौतनवां कस्बे के निवासी राजेश जायसवाल की शिकायत पर उप लोकायुक्त ने 17 जनवरी 2023 को पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण भी मांग की थी।

तत्कालीन उप जिलाधिकारी नौतनवां मुकेश सिंह का कहना था कि उप लोकायुक्त द्वारा पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान के प्रॉपर्टी का डिटेल मांगा गया था। इसको एकत्रित किया जा रहा है। जल्द ही उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया जाएगा।

पर दो साल बीत जाने के बाद भी जांच अभी ठंडे बस्ते में है। आखिर जांच में कौन बाधा बन रहा है इस पर आमजन की नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!