क्या नेपाल में लौटने वाली है राजशाही!
मनोज कुमार त्रिपाठी/उमेश चन्द्र त्रिपाठी
काठमांडू नेपाल ! नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच काठमांडू पहुंचे, जहां राजशाही समर्थक कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहले से हवाई अड्डे पर उपस्थित थे।
पोखरा से सिमरिक एयर हेलीकॉप्टर पर सवार होकर ज्ञानेंद्र जैसे ही त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, राजशाही समर्थक राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित हजारों समर्थक उनके पक्ष में नारे लगाने लगे।

भीड़ में शामिल लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, जिसपर ‘हमें अपना राजा वापस चाहिए’, ‘संघीय गणतंत्र प्रणाली को खत्म करो’, ‘राजशाही को बहाल करो’ और ‘राजा और देश हमारे जीवन से भी प्यारे हैं’ जैसे नारे लिखे हुए थे।
राष्ट्र राष्ट्रियता, धर्म संस्कृति तथा नागरिक बचाउ महाअभियान नेपालका केन्द्रिय अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाईं ज्युको अध्यक्षतामा विशाल नागरिक स्वागत कार्यक्रम भयो। उक्त कार्यक्रममा अधिवक्ता स्वागत नेपाल, सस्थापक रकेश प्रसाईं, संगठन बिभाग प्रमुख प्रेम थापा, सचिब प्रेमदिप लिम्बू हरुको उपस्तिथि थियो।
सतहत्तर वर्षीय ज्ञानेंद्र देश के विभिन्न भागों में धार्मिक स्थलों का दौरा करने के बाद पोखरा से काठमांडू लौटे। हवाई अड्डे के बाहर सड़क के दोनों ओर ज्ञानेंद्र की तस्वीर और राष्ट्रीय ध्वज लेकर मोटरसाइकिलों पर सवार हजारों समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

दर्जनों दंगा रोधी पुलिसकर्मी नारायणहिती पैलेस संग्रहालय (पूर्व नरेश के तत्कालीन शाही महल’ की रखवाली कर रहे थे, क्योंकि ऐसी अफवाहें थीं कि ज्ञानेंद्र अपने समर्थकों के साथ महल में प्रवेश करेंगे।
हालांकि, कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, क्योंकि ज्ञानेंद्र का अनुसरण करने वाली भीड़ काठमांडू के बाहरी इलाके में पूर्व नरेश के निजी आवास निर्मल निवास की ओर बढ़ गई।

नेपाल के पूर्व नरेश के समर्थक पिछले कुछ दिनों से काठमांडू और पोखरा सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रैली निकाल रहे हैं और मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। ज्ञानेंद्र समर्थक, जन आंदोलन के बाद 2008 में समाप्त की गई राजशाही व्यवस्था को फिर से बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
नेपाल के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री बी पी कोइराला की पोती एवं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर सभी नेपालियों से काठमांडू हवाई अड्डे पर पूर्व नेपाल नरेश का भव्य तरीके से स्वागत करने के लिए इकट्ठा होने का अनुरोध किया।
फरवरी में लोकतंत्र दिवस के बाद से राजशाही समर्थक सक्रिय हो गए हैं। उस समय पूर्व नरेश ने एक संदेश में कहा था, ‘‘समय आ गया है कि हम देश की रक्षा करने और राष्ट्रीय एकता लाने की जिम्मेदारी लें।