मनोज कुमार त्रिपाठी
लुम्बिनी, 20 कार्तिक 2082 — जे. फाउंडेशन लुम्बिनी प्रदेश के नए प्रदेश प्रमुख के रूप में मेरिगोल्ड होटल के ज्ञानेश श्रेष्ठ की औपचारिक नियुक्ति की गई। यह कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ, जिसमें समाजसेवी, उद्योगपति, स्थानीय प्रतिनिधि एवं फाउंडेशन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पूरा वीडियो यहां देखें
https://www.facebook.com/share/v/1BfhiJCFTw/
इस अवसर पर गंडकी प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय समाजसेवी प्रो. (डॉ.) जगदीश वैद्य द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया कि पूरे नेपाल में संगठन द्वारा 175 संस्कृत विद्यालयों को हर वर्ष सहयोग प्रदान किया जाता है।
भैरहवां संस्कृत विद्यालय के स्वामी शांतानंद आचार्य जी ने इस सहयोग के लिए फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
जे. फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा तथा मानवता से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।
नवनियुक्त प्रदेश प्रमुख ज्ञानेश श्रेष्ठ ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे संगठन के लक्ष्यों को जमीनी स्तर तक पहुँचाने और लुम्बिनी प्रदेश को सेवा कार्यों में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने जे. फाउंडेशन की समाजसेवा से संबंधित गतिविधियों की सराहना की और इसके निरंतर योगदान की प्रशंसा की।