गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे भेंट
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! नेपाल के राजा ज्ञानेन्द्र शाह आज गुरुवार की दोपहर भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर से कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर के लिए रवाना हुए। सोनौली सीमा पर पहुंचने पर नेपाल के हिन्दू संगठनों के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में नेपाल के तत्कालीन राजाओं द्वारा खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा है। राजा ज्ञानेन्द्र शाह भी उसी परंपरा को जारी रखते हुए गोरखपुर जा रहे हैं।

इसके पहले सोनौली सीमा के नेपाल गेट पर नेपाल शिव सेना रुपंदेही के अध्यक्ष शैलेन्द्र शाही व प्रवक्ता शिव बस्याल के नेतृत्व में दर्जनों शिव सैनिकों ने राजा ज्ञानेन्द्र और राजशाही के समर्थन में खूब नारे लगाए। इससे पहले राजा ज्ञानेन्द्र तीन दिनों से रुपंदेही के अनेक मंदिरों का भ्रमण कर पूजा-पाठ किए और अपने लोगों से मिले।