भारत-नेपाल सीमा पर ब्राजीलियन मक्के की बड़े पैमाने पर तस्करी, कैरियरों द्वारा बोरी-बोरी मक्का होता है सीमा पार

भारत और नेपाल के सीमावर्ती गांवों में बने हैं कई अवैध गोदाम 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! भारत नेपाल सीमा पर इन दिनों विदेशी मक्का की तस्करी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। नेपाल से बोरी-बोरी भरकर ब्राजील का मक्का सरहद पार हो रहा है। 

सूत्रों का कहना है कि कैरियर इसे सरहद के पास अवैध गोदामों में रख रहे हैं। इसके बाद भारतीय महानगरों में भेज रहे हैं। 

बीते दिन सुरक्षा कर्मियों ने 19 बोरा मक्का बरामद किया था। बीते तीन माह में कई बार बरामदगी हो चुकी है।

सीमावर्ती क्षेत्र से बीते दिनों एसएसबी ने मक्का बरामद किया है। जो नेपाल से लेकर एक बाजार के पास डंप किया गया था और रात में भारत के महानगर की मंडी जा रहा था। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता से बरामदगी हुई। हैरानी की बात है कि कड़ी चौकसी के बाद भी आसानी से तस्करी का समान सरहद पार हो रहा है।

सूत्रों की माने तो सीमावर्ती गांव में तस्करों ने अवैध गोदाम बना रखा है, जहां नेपाल से साइकिल और नेपाली बाइक से लाकर डंप किया जाता है। इसके बाद बड़े वाहनों पर लोड कर गोरखपुर और कानपुर मंडी भेज दिया जाता है। मंडी में पहुंचने पर ब्राजील के मक्के की पहचान संभव नहीं हो पाती है। जिसके कारण यह आसानी से खप जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!