तेंदुए को पकड़ने पहुंची रेस्क्यू टीम
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! जानकारी के मुताबिक, मामला निचलौल इलाके कनमिसवा गांव का है जहां शुक्रवार को तेदुएं ने हमला कर किशोर समेत चार लोगों को घायल कर दिया है। दूसरी बार हुए इस तेंदुए के हमले से पूरा इलाके में दहशत फैल गया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया है। जहां तेदुएं के हमले में घायलों का इलाज चल रहा है। उधर तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची हुई है लेकिन समाचार लिखे जाने तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ पाया है। मौके पर निचलौल रेंजर एसडीओ,पकड़ी रेंजर और बड़ी संख्या में वन कर्मी तथा पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद हैं.
