मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा, रूपन्देही।
पहिचान, संघीयता और लोकतान्त्रिक समाजवाद के सिद्धांतों को सशक्त करने के उद्देश्य से लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल (लोसपा नेपाल) द्वारा सिद्धार्थनगर नगरपालिका नगर कार्यसमिति का पुनर्गठन कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम मिति 2082 पौष 19 गते को होटल पौवा, भैरहवा (रूपन्देही) में प्रातः 11:30 बजे से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि लोसपा नेपाल के वरिष्ठ नेता संतोष पांडे रहे। आयोजन लोसपा नेपाल नगर कार्यसमिति, सिद्धार्थनगर नगरपालिका, रूपन्देही द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अपने संबोधन में प्रमुख अतिथि संतोष पांडे ने कहा कि लोसपा नेपाल पहिचान आधारित राजनीति, मजबूत संघीय व्यवस्था और लोकतान्त्रिक समाजवाद के माध्यम से समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ रही है।

उन्होंने नगर कार्यसमिति के पुनर्गठन को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। वक्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।







