मनोज कुमार त्रिपाठी
शंकरपुर,रूपन्देही (नेपाल) ! सोनौली कस्बे बीते दिनों एक महिला की हत्या के मामले ने नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में भारी आक्रोश है। स्थानीय वार्ड अध्यक्षों और समाजसेवियों ने सोनौली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अब तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

वार्ड नंबर 11, दोहदा नगर पालिका के अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने बताया कि उनके वार्ड की एक बच्ची की हत्या सोनौली में कर दी गई थी। हत्या के बाद से वे और अन्य लोग करीब दस बार सोनौली कोतवाली जाकर न्याय की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
यादव ने कहा, “जिन लोगों ने बच्ची की हत्या की, वे आज भी खुलेआम दुकान चला रहे हैं और मजे से घूम रहे हैं।पुलिस प्रशासन की मिली भगत के कारण अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे भारत के दूतावास और नेपाल के एंबेसी दोनों को पत्र लिखकर मामला उठाएंगे।