महराजगंज महोत्सव का 31 अक्टूबर से होगा आगाज

राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाया जाएगा

यह महोत्सव न सिर्फ जिले की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेगा बल्कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश भी देगा – जिलाधिकारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! जिले में इस वर्ष महराजगंज महोत्सव राष्ट्रीय एकता के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। आगामी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में महोत्सव को सफल बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी, खेलकूद और साहित्यिक आयोजनों पर चर्चा की गई।

 

 

जिलाधिकारी ने कहा कि यह महोत्सव न सिर्फ जिले की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेगा बल्कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश भी देगा।

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से आने वाले प्रतिभागी भी शामिल होंगे। वहीं प्रशासन ने साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

अधिकारियों ने बताया कि महोत्सव में जिले के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। महराजगंज महोत्सव को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और लोग बेसब्री से इसके आगाज का इंतजार कर रहे हैं। बैठक में जिला सूचना अधिकारी/सहायक पर्यटक अधिकारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

 

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, एडीएम (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, पीडी राम दरश चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!