बाल विवाह के कुरीति के खिलाफ महराजगंज का बुलंद संकल्प, डीएम ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झंडी

“बाल विवाह को ना, शिक्षा को हां” का जिलाधिकारी ने दिया संदेश 

महराजगंज में जागरूकता रैली के साथ जनआंदोलन की शुरुआत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! बाल विवाह मुक्त भारत के तहत चल रहे 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत बुधवार को जनपद में जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में जिलाधिकारी, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के निदेशक फादर शाजी जोसेफ, यूनिसेफ के मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार शैलेश प्रताप सिंह सहित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर बाल विवाह मुक्त महराजगंज का संकल्प लिया।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह न करें तथा निर्धारित आयु के बाद ही विवाह संपन्न कराएं। उन्होंने “बाल विवाह को ना, शिक्षा को हां” का संदेश दिया। 

फादर शाजी जोसेफ ने बताया कि निचलौल, नौतनवां व मिठौरा ब्लॉकों में निरंतर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जागरूकता वाहन विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए ठूठीबारी पहुंचा, जहां नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए गए। इस दौरान 1098, 181 व 112 हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। 

कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी, बाल संरक्षण इकाइयां एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!