उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर अवैध वाहनों के खिलाफ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में एक यात्री बस और पांच ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया।
क्या है मामला?
सूचना मिली थी कि नेपाल से बिना परमिट बसों का संचालन किया जा रहा है, जो तीर्थ यात्रा के नाम पर यात्रियों को दिल्ली तक ले जा रही थीं। इस पर एआरटीओ महराजगंज विनय कुमार सिंह की टीम ने सोनौली बस डिपो पर छापेमारी कर एक बस को जब्त कर लिया।
इसके अलावा, नौतनवां रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों से आए पांच ओवरलोड ट्रेलर ट्रक भी पकड़े गए, जो बिना वैध दस्तावेजों के संचालन में थे।
इस संबंध में विनय कुमार सिंह ने बताया कि इन वाहनों के खिलाफ जुर्माना लगाने की प्रक्रिया जारी है और अन्य अवैध रूप से संचालित वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कड़ा रुख
उन्होंने कहा कि बिना वैध परमिट चलने वाले वाहनों पर आगे भी होगी सख्त कार्रवाई। ओवरलोड और अवैध संचालन करने वाले वाहन जब्त किए जाएंगे
यात्री सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रशासन सतर्क पूरी तरह सतर्क है। इस तरह की किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत परिवहन विभाग को दें।