गोलघर के बेबी लैंड में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर, स्थित नियंत्रण में

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर मौके पर मौजूद, राहत और बचाव कार्य जारी

मनोज कुमार त्रिपाठी

गोरखपुर! शहर के व्यस्ततम क्षेत्र गोलघर स्थित बेबी लैंड शोरूम में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

 

YouTube player

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

एसएसपी ने मीडिया को बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। जांच टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आग वाले हिस्से में विशेष एग्झास्टर लगाया गया है ताकि अंदर भरा धुआं तेजी से बाहर निकल सके और दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में आसानी हो।

 

 

फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मचारी लगातार आग बुझाने में जुटे हैं। मौके पर सीओ कैंट योगेन्द्र सिंह भी मौजूद हैं, जो अपने दल के साथ राहत कार्यों की रणनीति तैयार कर निर्देश दे रहे हैं। बेबी लैंड के ठीक ऊपर पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा स्थित है। आग उस दिशा में बढ़ती तो भारी वित्तीय नुकसान की आशंका थी, लेकिन दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को ऊपर बढ़ने से रोक लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार आग पर लगभग नियंत्रण पा लिया गया है, हालांकि दमकलकर्मी पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ शेष स्मोल्डरिंग पॉइंट्स को बुझाने में लगे हुए हैं।

वहीं, गोलघर क्षेत्र में भारी भीड़भाड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए एसपी ट्रैफिक राज‌ कुमार पांडेय स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने टीम के साथ मिलकर ट्रैफिक को डायवर्ट कर आवागमन को सुचारू रखने में अहम भूमिका निभाई।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, और किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर ब्रिगेड टीमें एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!