जल संरक्षण महापौर और नगर आयुक्त सम्मानित

गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने प्रदान किया गुरु गंभीर नाथ स्मृति सम्मान

मनोज कुमार त्रिपाठी

गोरखपुर! राष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण अभियान में नगर निगम गोरखपुर के महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सेंगरवाल के अथक प्रयास से गोरखपुर में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान तथा प्रदेश स्तर पर पहला स्थान पाकर गोरखपुर को गौर्वान्वित किया इस उपलब्धि पर गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आज नगर आयुक्त और महापौर का सम्मान किया और गुरु गंभीर नाथ स्मृति सम्मान प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।

 

YouTube player

 

 

यह जानकारी देते हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने बताया कि जल के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने, जल संरक्षण और जल उपयोग की सर्वोत्तम प्रणालियों को अपनाने के लिए चलाए गए अभियान में जल संचय जन भागीदारी- 1.0 पुरस्कार के लिए गोरखपुर का चयन देश में तीसरे स्थान के लिए हुआ था।

गौरतलब है कि गोरखपुर नगर निगम को जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार गोरखपुर को देश में तीसरा और उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर विगत 18 नवंबर को दिल्ली में प्रदान किया गया था। जल संरक्षण के प्रयासों के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, तथा गोरखपुर के लिए यह एक सम्मान और गौरव का प्रतीक है।

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह पुरस्कार प्रदान किया था। पुरस्कार स्वरूप नगर निगम को प्रशस्ति-पत्र के अलावा दो करोड़ रुपये भी मिले।

गोरखपुर नगर निगम के इस प्रयास के चलते गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आज महापौर डॉक्टर मंगलेश और नगर आयुक्त श्री गौरव सिंह सेंगरवाल को गुरु गंभीर नाथ स्मृति सम्मान प्रदान किया।

 

 

इस अवसर पर गोजए के महामंत्री अरुण कुमार सिंह के साथ कार्यकारिणी के दुर्गेश बजाज, अरकान आलम, राधे श्याम प्रजापति,श्री जय प्रकाश प्रजापति, आशीष भट्ट, नीरज सिंह, श्री रामचन्द्र, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस स्पर्धा में रायपुर नगर निगम को इस श्रेणी में 33082 अंक मिले हैं। वहीं गोरखपुर नगर निगम को 14331 अंक हासिल हुए हैं। दोनों के बीच तो काफी ज्यादा अंक का फासला है, लेकिन 14363 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल करने वाले हैदराबाद नगर निगम से मात्र 32 अंक का फासला रह गया है।
उन्होंने इस सम्मान को गुरु गोरखनाथ और गोरखपुर की महान जनता को समर्पित किया।

उन्होने बताया कि नगर निगम गोरखपुर ने बीते कुछ वर्षों में जल संरक्षण को लेकर विभिन्न अभिनव प्रयास किए हैं। वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों का पुनर्जीवन, जागरूकता अभियान, जल उपयोग में दक्षता और सामुदायिक सहभागिता जैसे क्षेत्रों में निगम ने बेहतरीन कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!