लुंबिनी अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भारत के अतिथियों के साथ हुआ दुर्व्यवहार,आयोजक पर उठे सवाल

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा नेपाल!

तिलोत्तमा नगरपालिका वार्ड नं. 3 स्थित शेखरनगर के बिग चेयर रिसॉर्ट में आयोजित पहली लुंबिनी अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप (17-18 मई 2025) के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। नेपाल शितो रियू कराटे एसोसिएशन तिलोत्तमा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के आयोजक संतू दंगोरिया थारू बताए जा रहे हैं।

YouTube player

जानकारी के अनुसार, चैंपियनशिप के दौरान भारत से आए अतिथियों के साथ कथित रूप से अपमानजनक एवं दुर्व्यवहारपूर्ण व्यवहार किया गया, जिससे आयोजकों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई। यह झगड़ा आयोजन की गरिमा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है और आपसी समन्वय की कमी को उजागर करता है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह खबर मीडिया में फ्लैश करनी पड़ी। 

प्रतियोगिता के आयोजक संतू डी. थारू को इस विवाद का केंद्र में माना जा रहा है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना की जांच एवं स्थिति सामान्य बनाए रखने हेतु संबंधित संस्थाओं से अपेक्षित कार्रवाई की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!