काठमांडू मिथिला भोजनालय में मिथिला थाली की धूम,एक दिन में भोजन करते हैं 800 से एक हजार पर्यटक 

YouTube player

प्योर शाकाहारी भोजनालय 

मिथिला थाली के नेपाल में हैं 

चार ब्रांच, पांचवां अयोध्या में खोलने की है तैयारी- मास्टर शेफ संतोष शाह प्रोप्राइटर मिथिला भोजनालय काठमांडू 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

काठमांडू नेपाल! नेपाल की वादियों में आजकल मिथिला थाली की धूम मची हुई है। राजधानी काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के अपोजिट गौशाला में मिथिला भोजनालय की शुरुआत आज से तीन साल पहले शुरू हुई। मिथिला भोजनालय के अभी तक नेपाल में जनकपुर, ललितपुर, गौशाला और काठमांडू कुल मिलाकर चार ब्रांच है। पांचवां ब्रांच अयोध्या में खोलने की तैयारी चल रही है। 

होटल के प्रोप्राइटर मास्टर शेफ संतोष शाह ने बताया कि मिथिला थाली भोजनालय खोलने का उद्देश्य पर्यटन को लेकर किया गया है। विशेष कर भारतीय पर्यटकों को शुद्ध शाकाहारी और स्वादिष्ट भोजन मिले इसके लिए हर तरह की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मिथिला थाली में 17 प्रकार के स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन परोसे जाते हैं और पर्यटक बड़े चाव से भोजन करते हैं और संतुष्ट होकर यहां से जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस भोजनालय में प्रतिदिन 800 से 1000 पर्यटक भोजन करने आते हैं। इस भोजनालय में प्रति थाली 450 रूपए नेपाली करेंसी के हिसाब से रेट रखा गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!