कार्यकर्ता हमारा परिवार है – ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवां
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी आज सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 गौतम बुद्ध नगर पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता धर्मेंद्र जायसवाल के पूज्य पिताजी के ब्रह्म भोज कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक श्री त्रिपाठी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा, “प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में यथोचित स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों से विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा, “हमारे कार्यकर्ता हमारे परिवार हैं। हम उनके हर सुख-दुख में साथ खड़े हैं। जब भी कोई संकट या दुःख की घड़ी आती है, हम कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े रहते हैं। यह हमारा दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारे संस्कार भी हैं।
विधायक की उपस्थिति से शोकाकुल परिवार को न केवल भावनात्मक संबल मिला, बल्कि क्षेत्रवासियों ने भी उनके इस संवेदनशीलता की सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा के अन्य पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।
इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से संवाद भी किया।