उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नौतनवां नगर के वार्ड नं.1 इन्दिरानगर में “समाजसेवी स्व.राजेन्द्र मणि त्रिपाठी जी के स्मृति में पूर्वांचल राज्यांश निधि के अंतर्गत निर्मित सी.सी सड़क का नौतनवां के लोकप्रिय विधायक माननीय ऋषि त्रिपाठी जी द्वारा आज लोकार्पण किया गया।

सड़क का लोकार्पण करने पहुंचे माननीय विधायक जी का पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी व सभासद एवं वार्डवासियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और इस सराहनीय कार्य के लिये उनका ध्यानवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान मुख्य रूप से सभासद अनिल मद्धेशिया, दुर्गेश कुमार,अशोक रौनियार,राकेश जायसवाल,सुग्रीम,भाजपा नेता प्रदीप पाण्डेय, लल्लू गौड़,उमेश मणि,सूरज यादव,प्रमोद पाठक समेत बड़ी संख्या में वार्ड के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।








