
उपस्थित लोगों को गले लगाकर दी शुभकामना
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी आज देर शाम कुनसेरवा स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाबा को होली की बधाई देने उनके घर पहुंचे। विधायक ने अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को गले लगाया और होली की शुभकामना दी। इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि होली रंगों और भाईचारे का पर्व है, जो समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इसी भावना के साथ त्योहार मनाएं और सद्भावना को मजबूत करें।



इस अवसर पर नौतनवां नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाबा, वरिष्ठ पत्रकार उमेश चन्द्र त्रिपाठी, रमेश चंद्र त्रिपाठी उर्फ फौजी बाबा,पत्रकार मनोज कुमार त्रिपाठी,मस्तु पांडे, अरविंद त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी उर्फ मंटू, गुड्डू पांडे,रवि त्रिपाठी, कृष्ण कांत त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या स्थानीय लोग मौजूद रहे।


