भैरहवा में राष्ट्रवाद की गूंज: संविधान बहाली और दुर्गा प्रसाई की रिहाई की मांग पर निकली ऐतिहासिक मोटरसाइकिल रैली शांतिपूर्ण तरीके से सफल

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा! नेपाल के राजनीतिक परिदृश्य में आज एक नया इतिहास रचते हुए भैरहवा में 2047 के संविधान की पुनर्स्थापना, हिंदू राष्ट्र की बहाली, संघीयता समाप्ति और गिरफ्तार उद्योगपति दुर्गा प्रसाई की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर आयोजित विशाल मोटरसाइकिल रैली अत्यंत शांतिपूर्ण और उल्लेखनीय रूप से सफल रही। दोपहर 12:30 बजे बुद्ध चौक से प्रारंभ यह रैली भैरहवा नगर की परिक्रमा करती हुई सैकड़ों युवाओं और राष्ट्रवादी समर्थकों की प्रतिबद्धता और उत्साह का प्रतीक बन गई।

 

YouTube player

 

रैली का आयोजन “2047 का संविधान पुनर्स्थापना संयुक्त अभियान, रुपन्देही” के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मूल समारोह समिति के आयोजक डॉ. राम प्रसाद बस्याल, रैली के मुख्य आयोजक युवा नेता प्रज्ज्वल बोहरा, और युवा पर्यवेक्षक दीपू प्रताप राणा ने संयुक्त रूप से किया। तीनों नेताओं की दूरदर्शिता और संयोजन से कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी और अनुशासित ढंग से सम्पन्न हुआ।

युवा नेता प्रज्ज्वल बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि नेपाल लगातार बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता, बेरोजगारी और गहराते भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। उनके अनुसार, राष्ट्र की स्थिरता और एकता के लिए राजसंस्था की पुनर्स्थापना ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने यह भी कहा कि यह रैली सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है, जिसमें जनता को दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर सहभागी होना चाहिए।

 

रैली के दौरान युवाओं ने 2047 का संविधान बहाल करने, नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र घोषित करने, संघीयता समाप्त करने, भ्रष्टाचार और विदेशी हस्तक्षेप पर पूर्ण रोक लगाने, प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी प्रधानमंत्री की व्यवस्था लागू करने और दुर्गा प्रसाई की तत्काल रिहाई की मांगों को जोरदार ढंग से उठाया। इसी बीच, गृहमंत्री ओम प्रकाश अर्याल और दुर्गा प्रसाई समर्थक समूह के बीच हुई वार्ता में समूह के प्रतिनिधि माधव प्रसाद कल्पित द्वारा औपचारिक मांग-पत्र भी सौंपा गया।

 

पूरी रैली की सबसे बड़ी विशेषता उसका अनुशासन और पूर्ण शांति रही। मार्ग के किसी भी हिस्से में कोई विवाद या अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। स्थानीय नागरिकों ने भी रैली का स्वागत करते हुए राष्ट्रवादी नारों में अपनी सहभागिता दर्ज की। राष्ट्रवादी संगठनों ने स्पष्ट संदेश दिया कि “संविधान खारेजदेखि राजसंस्था पुनर्स्थापना सम्मको संघर्ष अब निर्णायक चरणमा पुगेको छ और पूरे सनातनी समुदाय को एक साथ आगे आना होगा।

 

रैली के समापन पर आयोजकों ने सभी नागरिकों से “राष्ट्रवाद की रक्षा और राष्ट्रहित के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण राष्ट्रवादी साथी हरू आफै सहभागी होऔं, जय राष्ट्रवाद।”

भैरहवा में आज सम्पन्न हुई यह ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण बाइक रैली न केवल जनसमर्थन की नई मिसाल बनी, बल्कि इसने नेपाल में उभरती राष्ट्रवादी भावना को एक सशक्त दिशा भी प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!