नौतनवां कस्टम को मिली बड़ी कामयाबी 

भारत से नेपाल तस्करी कर ले जाई जा रही केले से लदी 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! महाराजगंज जिले में नौतनवां कस्टम विभाग को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। भारत से केला लादकर नेपाल ले जाए जा रहे कुल 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली को कस्टम विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए जब्त किया है। यह कार्रवाई निचलौल थाना क्षेत्र के करमिसवा गांव के पास की गई, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत माल को कब्जे में लिया गया।

 

 

 

 

कस्टम विभाग को पहले से ही सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से बड़ी मात्रा में केला तस्करी के जरिए नेपाल भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही कस्टम विभाग की पूरी टीम ने इलाके में घेराबंदी की और सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली को माल सहित पकड़ लिया।

इस पूरे मामले में कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल कस्टम विभाग द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली और माल को जब्त कर विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!