नौतनवां विधायक ने लक्ष्मीपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में लगाया चौपाल

 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज ब्लॉक लक्ष्मीपुर के ग्राम पुरन्दरपुर बाजार, देवपुर और पैसिया का दौरा कर वहां के सम्मानित नागरिकों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक के सामने रखीं, जिनके समाधान हेतु उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विधायक ऋषि त्रिपाठी क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं व समर्थकों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को समझकर समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। उनके इस जनसंपर्क अभियान से जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने विधायक के इस संवेदनशील रवैये की सराहना की और विकास कार्यों में तेजी लाने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!