नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने छठ घाटों पर की पूजा-अर्चना, लोककल्याण की कामना

उमेश चंद्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज प्रातःकाल नगर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं के साथ छठ मैया की पूजा-अर्चना की।

विधायक श्री त्रिपाठी ने नौतनवां नगर स्थित प्रमुख छठ घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की, उनकी सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में वे बरगदवा स्थित महाव छठ घाट पहुंचे, जहां उन्होंने निष्ठा और आस्था के साथ छठी माता की पूजा की और उगते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर लोककल्याण, सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। इस दौरान छठ घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा, शुद्धता और आस्था का प्रतीक है, जो जनमानस को प्रकृति एवं सूर्य उपासना से जोड़ता है।

उन्होंने छठ पर्व पर सभी नागरिकों से सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य रुप से ब्लॉक प्रमुख नौतनवां राकेश कुमार मद्धेशिया, चेयरमैन नौतनवां बृजेश मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाबा,प्रदीप पांडे, बबलू तिवारी, संतोष पांडे, श्रीप्रकाश त्रिपाठी,अमित त्रिपाठी उर्फ मंटू, भाजपा नेता प्रेम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नगरवासी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!