नौतनवां पुलिस ने 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मनोज कुमार त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन व श्रीमान् पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री अंकुर गौतम के कुशल दिशा निर्देशन मे नौतनवां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-179/25 धारा 137(2),87बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त बुद्धेश्वर पुत्र जय राम निवासी वार्ड नंबर 5 अंबेडकर नगर थाना नौतनवां जनपद महाराजगंज उम्र करीब 22 वर्ष को उसके घर ग्राम वार्ड नंबर 5 अंबेडकर नगर से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय चालान किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में नौतनवां थाने के उ0नि0 छोटेलाल, कांस्टेबल हृदय राम यादव और कांस्टेबल मनीष यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!