मनोज कुमार त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना द्वारा वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री अंकुर गौतम के पर्वेक्षण मे थानाध्यक्ष नौतनवां पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में नौतनवां पुलिस द्वारा आज दिनांक 30.12.2025 को मुखबिर खास द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 241/2025 धारा 366,376,504,323 भादवि व 3(2)V sc/st Act मे वाछित चल रहे अभियुक्त अफजल अंसारी पुत्र अकबर अली निवासी चकदह टोला मंगरभौली थाना नौतनवां जनपद महराजगंज उम्र करीब 26 वर्ष को शाहपुर पुल के पास से समय 12.05 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अभिनव पटेल थाना नौतनवां, कांस्टेबल अरविन्द कन्नौजिया थाना नौतनवां जनपद महराजगंज शामिल रहे।





