नौतनवां पुलिस ने लूट के एक वांछित अभियुक्त तौफीक आलम उर्फ रंगा को किया गिरफ्तार

मनोज कुमार त्रिपाठी

महराजगंज! पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा द्वारा वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नौतनवां के कुशल दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष नौतनवां टीम द्वारा आज दिनांक 01.10.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-173/25 धारा 309(6),331(4),351(3),352,317(2) बीएनएस मे वांछित अभियुक्त तौफीक आलम उर्फ रंगा पुत्र शौकत अली नि0 चकदह टोला आजाद नगर थाना नौतनवां जनपद महराजगंज उम्र करीब 19 वर्ष के कब्जे से लूट के 3900 रुपये बरामद करते हुए एसएसबी रोड डूंड़ी नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामद माल मुकदमाती रुपये के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा रहा है।

 

 

29.09.2025 को वादिनी मुकदमा श्रीमती सुशीला पत्नी जगत यादव निवासी ग्राम चकदह टोला परसहवा थाना नौतनवां जनपद महराजगंज द्वारा थाना नौतनवा पर अभियुक्त तौफीक उर्फ रंगा पुत्र शौकत अली के साथ आये अन्य अज्ञात चोरों द्वारा वादिनी के घर मे चोरी के लिए घुसे वादिनी के घर मे आ जाने पर वादिनी को मार पीट कर अभियुक्तगण द्वारा घर से गहने कीमती सोने की नथिया, चादी का पायजेब, कान की बाली, 5000 रुपया नकद और गले का मंगलसूत्र खीच कर वादिनी को गाली गुप्ता, मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देकर चले जाने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0-173/25 धारा 309(6),331(4),351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। जिसके सम्बन्ध में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव द्वारा मय टीम द्वारा आज दिनांक 01.10.2025 को उपरोक्त मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त तौफीक आलम उर्फ रंगा पुत्र शौकत अली नि0 चकदह टोला आजाद नगर थाना नौतनवां जनपद महराजगंज उम्र करीब 19 वर्ष को एसएसबी रोड डूंड़ी नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से लुट के 3900 रुपये बरामद हुआ।

 

गिरफ्तार और बरामद करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नौतनवां श्री पुरषोत्तम राव,उ0नि0 चन्दन खरवार थाना नौतनवां का0 राकेश भारती थाना नौतनवां और का0 शंकर दयाल थाना नौतनवां जनपद महराजगंज शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!