नौतनवां पुलिस ने भारत से नेपाल तस्करी कर ले जाया जा रहा 06 बोरी खाद दो अदद मोटरसाकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर कस्टम को किया सुपुर्द 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना (आइपीएस) द्वारा नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती थानों को तस्करी के रोकथाम का सख्त निर्देश दिया गया था जिसे अनुपालन में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिध्दार्थ (पीपीएस) के कुशल मार्गदर्शन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री जय प्रकाश त्रिपाठी (पीपीएस) व श्रीमान थानाध्यक्ष नौतनवां श्री पुरुषोत्तम राव के कुशल दिशा निर्देशन में थाना नौतनवां पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2025 को समय 11.20 बजे घटना स्थल डण्डा नदी पुल अमलहवा से मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना में डण्डा नदी पुल अमलहवा से नेपाल जाने वाले रास्ते में 06 बोरी भारतीय खाद व 02 अदद मोटरसाइकिल UP56AX7423, UP56AZ9579 अन्तर्गत धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

बरामदगी 03 बोरी भारतीय डीएपी खाद व 03 बोरी यूरिया खाद व 02 अदद मोटर साइकिल हिरो स्पेलेन्डर वाहन सं0 UP56AX7423 व हिरो स्पेलेन्डर वाहन सं0 UP56AZ9579 बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सुनील पुत्र रमेश निवासी आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा थाना नौतनवां, महराजगंज 20 वर्ष व विकास गुप्ता पुत्र मथुरा गुप्ता निवासी हरदी डाली थाना सोनौली जनपद महराजगंज उम्र 19 वर्ष है।

बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रमुख रूप से उ0 नि0 संजय कुमार थाना नौतनवां और हे0 का0 विनय कुमार राजन थाना नौतनवां मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!