नौतनवां पुलिस ने 02 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मनोज कुमार त्रिपाठी

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज श्री सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री अंकुर गौतम व श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय पुरूषोत्तम राव के कुशल दिशा निर्देशन में नौतनवां पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 213/2025 धारा 305,331(4),3(5) बी०एन०एस० से सम्बन्धित दो नफर वांछित अभियुक्त 1. सुनील जायसवाल पुत्र रामू जायसवाल उर्फ रामकृपाल निवासी खैराटी थाना नौतनवां जनपद महराजगंज उम्र करीब 24 वर्ष 2. राम औतार मौर्य पुत्र नन्दू मौर्य निवासी खैराटी थाना नौतनवां जनपद महराजगंज उम्र करीब 21 वर्ष व एक नफर बाल अपचारी को मुखबिर खास द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर घटनास्थल कर्मी पुल के पास से गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में चोरी हुए एक अदद बैटरी व एक अदद इनवर्टर को बरामद करते माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

YouTube player

 

 

गिरफ्तार/बरामद करने वाले पुलिस टीम में उ0 नि0 शेर बहादुर यादव हे0 का0 राम निवास यादव, हे0 का0 विनय कुमार राजन और का0 जितेन्द्र गिरि थाना नौतनवां जनपद महराजगंज शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!