नौतनवां पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की,एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज जिले की नौतनवां पुलिस ने बुधवार को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत तीन मोटरसाइकिल बरामद कर एक नाबालिग समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई नौतनवां थाना पुलिस ने 1 जनवरी 2026 को चण्डीधान के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नागेश्वर प्रजापति (19 वर्ष), पुत्र हनुमान, निवासी पैसिया कोनघुसरी, थाना नौतनवां, जनपद महाराजगंज और अरुण राजपूत (20 वर्ष), पुत्र संतराम, निवासी गांव पालिका वार्ड नं-8 हसनापुर, थाना सूर्रयपुरा बाजार, जनपद रूपनदेही, नेपाल राष्ट्र के रूप में हुई है। इनके साथ एक 13 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है। गिरफ्तारी संपतिहा पुलिस चौकी क्षेत्र के बैरिया बाजार चौराहे से करीब रात करीब 1:28 बजे हुई।

पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। नागेश्वर और अरुण के खिलाफ नौतनवां थाने में मु0अ0सं0 254/25 धारा 303(2), 317 (2) बीएनएस और सिद्धार्थनगर के कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 261/25 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामले दर्ज हैं। तीनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामद की गई मोटरसाइकिलों में एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस (नंबर UP55AD3411), दूसरी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस (नंबर UP56E3753) और तीसरी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बिना नंबर प्लेट की शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!