माँ बनैलिया के जयकारों से आज गूंज उठा नौतनवां नगर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज!भारत-नेपाल सीमा से सटे विख्यात नगर नौतनवां में स्थित शक्तिपीठ मां बनैलिया के 35 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। 

शोभायात्रा मन्दिर परिसर से प्रारंभ होकर गांधी चौक, सरदार शहीद भगत सिंह चौक, हनुमान चौक, पुराना नौतनवां, अटल चौक, घंटा घर,पुनः सरदार शहीद भगत सिंह चौक, गांधी चौक व खनुवा चौराहा होते हुए मन्दिर परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा के गुजरने वाले समस्त मार्गों को नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पूरी तरह साफ-सफाई कर धुलवाया गया, जिससे नगर अत्यंत स्वच्छ, सुंदर एवं मनमोहक नजर आया। पालिका अध्यक्ष द्वारा श्रद्धालुओं के लिए स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसकी भक्तों ने सराहना की।

इसी क्रम में नौतनवां नगर के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल लाल जायसवाल नए पुराने नौतनवां चौराहे पर जुलूस में चल रहा है श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। स्वागत के इस क्रम में नौतनवां नगर के तमाम समाजसेवी राजनीतिक व्यक्ति शोभायात्रा में शामिल हुए।

शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों, मां के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। मां बनैलिया की आकर्षक और मनमोहक झांकी के दर्शन हेतु श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़ पड़े। शोभायात्रा में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की भारी भागीदारी देखने को मिली। आगे-आगे मां बनैलिया की झांकी और उसके पीछे भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण की झांकियां तथा भगवान शिव के तांडव नृत्य ने विशेष आकर्षण का केंद्र बना, जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

इस पावन अवसर पर पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह, पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतेंद्र जायसवाल, प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी नन्दलाल जायसवाल, प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी सन्नी मद्धेशिया उमेश जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल, अमित अग्रहरि, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, मां बनैलिया मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष जायसवाल, अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, संजय पाठक, अनिल जायसवाल, अशोक रौनियार, संजय मौर्या, विशाल जायसवाल, अमित यादव, राकेश जायसवाल, राहुल दूबे, अभय कुमार, सुरेंद्र बहादुर, दुर्गेश कुमार सहित राजकुमार गौड़, उमेश मणि, विजय उपाध्याय, प्रमोद पाठक, दिनेश मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार गौड़, नितेश त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समापन के साथ ही श्रद्धालुओं ने मां बनैलिया से नगर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। शोभायात्रा के सफल आयोजन से पूरे नगर में उत्सव और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!