नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि

लगातार दो ओलंपिक में जीते हैं पदक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नई दिल्ली! हरियाणा के पानीपत के पास खंडरा गांव के रहने वाले 27 वर्षीय भाला फेंक एथलीट ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। इस साल नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई थी, लेकिन बुधवार को समारोह के दौरान उन्हें उपाधि दी गई।

 

नीरज इससे पहले भारतीय सेना में सूबेदार मेजर थे। नीरज से पहले भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को भी 2011 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद दिया गया था।

 

इस साल मई में रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए नीरज के लेफ्टिनेंट कर्नल बनने की जानकारी दी गई थी। अधिसूचना में कहा गया था, प्रादेशिक सेना विनियम 1948 के पैरा-31 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति हरियाणा के पानीपत के गांव और डाकघर खंडरा के पीवीएसएम, पद्मश्री, वीएसएम पूर्व सूबेदार मेजर नीरज चोपड़ा को 16 अप्रैल 2025 से प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद प्रदान करती हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!